Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

पति को था पत्नी और पड़ोसी के बीच अवैध संबंध का शक, धारदार हथियार से कर दी हत्या

दुर्ग/भिलाई 11 march 2024। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक शख्‍स ने पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में अपने पड़ोसी को घर से बुलाकर खेत गया और...

दुर्ग/भिलाई 11 march 2024। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक शख्‍स ने पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में अपने पड़ोसी को घर से बुलाकर खेत गया और वहां टंगिया हमलाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की यह घटना उतई थाना क्षेत्र के महकाकला की है।

एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर ने बताया कि घटना कल रात की है। मृतक कामेश्वर मार्कण्डेय पिता संतु राम मारकंडे उम्र 36 वर्ष निवासी दिल्ली भाटा महकाकला एवं आरोपी सुनील कुर्रे पिता सुकालु राम कुर्रे उम्र 36 साल निवासी दिल्ली भाटा महकाकला मृतक का पड़ोसी है।

आरोपित सुनील कुर्रे को संदेह था कि उसकी पत्नी और मृतक कामेश्वर मारकंडे का अवैध संबंध है। इस पर रविवार को आरोपित सुनील पड़ोसी कामेश्वर को घर से बुलाकर खेत लेकर गया। वहां विवाद के बाद आरोपित ने कामेश्वर पर टांगिया से हमला कर दिया। इस हमले में कामेश्वर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस हिरासत में आरोपित

सुनील ने टंगिया से कामेश्वर के गले में वार किया। बताया जा रहा है कि तीन चार बार वार किया। इसके बाद उसे खून से लथपथ उसके घर के पास लाकर छोड़ दिया। सूचना मिलते ही उतई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस हत्‍या में मामले आरोपित से पूछताछ कर रही है। 

No comments

दुनिया

//