Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

अर्चना वर्मा ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान ,मिसेस इंडिया 2022 की बनी फर्स्ट-रनर-अप ,सीएम बघेल ने दी बधाई

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में मिसेस इंडिया 2022 की फर्स्ट-रनर-अप अर्चना वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्र...



 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में मिसेस इंडिया 2022 की फर्स्ट-रनर-अप अर्चना वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि दिल्ली में 06 से 10 जुलाई के बीच आयोजित मिसेस इंडिया 2022 प्रतियोगिता में वह फर्स्ट रनर अप रहीं है। उन्होंने बताया कि वे पेशे से आईटी कंसल्टेंट हैं। कला के क्षेत्र में बचपन से ही रूचि होने के कारण वह अनेक सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल रही हैं।  अर्चना ने बताया कि मिसेस इंडिया प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल राउंड के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं पारंपरिक वेष-भूषा को प्रदर्शित किया। जिसे आयोजकों सहित सभी ने सराहा। मुख्यमंत्री ने  अर्चना वर्मा को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर  टी.आर. वर्मा और  भीष्म कश्यप उपस्थित रहे।

No comments

दुनिया

//