Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest
//

इन राज्यों में 48 घंटो तक कहर ढाएगी बारिश! मौसम विभाग ने की चेतावनी जारी

  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मॉनसून की सामान्य वापसी की तारीख 25 सितंबर (september) के आसपास है। हालांकि, जाते-जाते इसने अपने त...



 भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मॉनसून की सामान्य वापसी की तारीख 25 सितंबर (september) के आसपास है। हालांकि, जाते-जाते इसने अपने तेवर दिखा दिया हैं। पहले बेंगलुरु (Bangalore) में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, आज सुबह महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई और उत्तर प्रदेश (Mumbai and Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) और इसके आसपास के इलाकों में बादल जमकर बरसे हैं। अचानक हुई बारिश से यूपी से अब तक 13 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि लखनऊ में 17 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने उत्तर प्रदेश की राजधानी के लोगों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है। प्रशासन ने कहा है कि शहर के लोग पुरानी जर्जर इमारतों से दूर रहें। अति आवश्यक होने पर ही बाहर घरों से बाहर निकलें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों से भी बचने की सलाह दी गई है। खुले सीवर, बिजली के तारों और खंभों से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है।

मुंबई में भी मूसलाधार बारिश
शुक्रवार की सुबह मुंबई के लोगों की नींद भारी बारिश के बीच खुली। बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की सूचना है। अंधेरी, गोरेगांव, सांताक्रूज, पवई, खार जैसे इलाकों में भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 16 सितंबर के लिए महाराष्ट्र के पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, रायगढ़ और रत्नागिरी को भी आज तक अलर्ट पर रखा गया है।

इन राज्यों में आज भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और कोंकण-गोवा के अलग-अलग स्थानों में आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात राज्य, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

No comments

दुनिया

//